डीएलसीसी की बैठक 27 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
इंटरप्राइजेज प्रोमोशन पॉलिसी- 2015 के तहत डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी की 21वीं बैठक 27 सितंबर को शाम पांच बजे होगी। जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी के सदस्य सचिव गुरप्रताप सिंह ने बताया कि उपायुक्त एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस समिति के चेयरमैन डॉ. हरदीप सिंह की अध्यक्षता में 27 सितंबर को शाम पांच बजे डीएलसीसी की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया जाएगा। उप-निदेशक डीआईसी ने बताया कि पॉलिसी के तहत उद्यमियों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अलावा सरकार के निर्देशानुसार नये प्रोजेक्ट स्थापित करने, लघु और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक लोगों को ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कमेटी के संबंधित सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 27 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक में सही समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।