फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों के किसानों ने मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों के किसानों ने मांगी 8 घंटे की बिजली
विज्ञापन

जाखल।
खेतों की बिजली सप्लाई कम से कम आठ घंटे करने की मांग को लेकर आज गांव सिधानी, चांदपुरा व मुंदलियां के किसानों का गुस्सा उस समय चरम पर पहुंच गया जब बिजली निगम के जाखल उपमंडल अधिकारी ने उन्हें लिखित में दे दिया कि ऐसा संभव नहीं है। निगम के एसडीओ से लिखित में मिले इस जवाब से किसान रुष्ट हैं। जिस पर क्षेत्र के किसानों में निगम के खिलाफ भारी आक्रोष है। किसानों ने इस मामले में अब निगम के कार्यकारी अभियंता से गुरुवार को मिलने का निर्णय लिया है। गांव सिधानी निवासी अखिल भारतीय किसान सभा की सिधानी युनिट प्रधान रामपाल, उप प्रधान जरनैल सिंह, सचिव विक्की, सहित ग्रामीण गुरचरण सिंह, अजय सिधानी, मोहित, रामबीर सिंह बिंदी, उसा राम, लीला मिस्त्री, सोहन सिंह, गागा प्रेमी, पाला राम पंचायत सदस्य, सतीश, मोनू व चांदपुरा के गुरचरण सिंह बल्ला, हरदेव सिंह सरपंच प्रतिनिधि सहित तीन गांवों के ग्रामीणों ने एसडीओ पीएस सोढ़ी को बताया कि उन्हें मात्र 5 से साढ़े 5 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिस कारण खेतों में धान की फसल बिना पानी के कारण सूख रही हैं। सिधानी को जगमग योजना में भी शामिल कर रखा है लेकिन इसके बाद भी उन्हें खेतों के लिए 8 घंटे भी बिजली नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को 8 घंटे बिजली देने का सरकार का वादा है लेकिन सरकार के वादे को निगम अधिकारी मान नहीं रहे हैं। उन्होंने 8 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की लेकिन उपमंडलाधिकारी ने इससे ज्यादा बिजली देने से इंकार कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने अधिकारी से लिखित में ज्वाब मांगा तो एसडीओ सोढ़ी ने लिखित में बताया कि ओवर लोडिंग के कारण सभी एपी फीडरों को 6 घंटे सप्लाई देकर चार ग्रुपों में चला पा रहे हैं। 8 घंटे आपूर्ति देने से दोनों तरफ जाखल 132केवी व साधनवास 33 केवी में ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। जिस कारण वह वर्तमान में
30 बिजली घर में 8 घंटों की सप्लाई की मांग लेकर पहुंचे सिधानी, चांदपुरा व मुंदलियां के किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें