पहली बारिश नरमा की फसल के लिए वरदान
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
बुधवार की अलसुबह भूना क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों की फसल लहरा उठी। किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल दिखा। उपरोक्त पहली बारिश नरमा की फसल के लिए वरदान साबित रही है। जो पिछले सप्ताह से भीषण गर्मी के कारण फसल जलकर नष्ट हो रही थी। वह अब हरियाली का रूप धारण कर चुकी है। शहर में पानी के जल भराव के कारण आवागमन बाधित हुआ। परंतु भीषण गर्मी से राहत मिलने के कारण लोगों को उपरोक्त समस्या को दर किनार कर दिया। गांव हसंगा, धौलू, टिब्बी, लहरियां, जांडली कलां, जांडली खुर्द, भूथन खुर्द, दिगोह इत्यादि क्षेत्र में बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई है।