कुछ दिनों की नरमी के बाद एक बार फिर कोरोना के अनेक मामले आने शुरू हो गए हैं। बुधवार को फतेहाबाद जिले में कोरोना के कुल 36 नए मामले सामने आए हैं। टोहाना की एक चावल मिल में एक साथ 11 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों की जांच कर आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2606 पर पहुंच गई है। दूसरी ओर जजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. वीरेंद्र सिवाच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने अपने अस्पताल में ओपीडी शुरू कर मरीजों की जांच करना आरंभ कर दिया है।