फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश बने नगरपालिका कर्मचारी संघ भूना के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा यूनिट भूना का त्रिवार्षिक सम्मेलन पुरानी तहसील, भूना के प्रांगण में हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनावों में नरेश कुमार को प्रधान, सुनील को वरिष्ठ उपप्रधान, बिमला देवी को उपप्रधान, सुनील जयनारायण को सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, अमित, जोगिन्द्र को संगठन सचिव, अमित, सोहन लाल को प्रैस सचिव चुना गया वहीं संतोष, धर्मपाल, संदीप, सावित्री व तापा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर जिला प्रधान ओमप्रकाश लोट, सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक भूना के प्रधान सुभाष चंद्र बैजलपुरिया ने भाग लिया वहीं राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़ की देखरेख में चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें