अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। अग्रवाल सभा भट्टूमण्डी के प्रधान व रेलवे उपभोक्ता संरक्षक समिति सदस्य ब्रह्मानंद गोयल ने राज्यसभा सांसद डीपी वत्स से के निवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने उनसे भट्टू क्षेत्र की समस्याओं, विशेषकर रेलवे से संबधित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया। जिसमें रेलवे के पुराने फाटक के बंद होने पर स्कूली बच्चों व अन्य पैदल रेलवे क्रासिंग करने वालों लोगों को आने वाली कठिनाई से अवगत करवाते हुए मांग रखी कि पुराने फाटक के पास अंडर पुल बनाया जाए। वहीं उन्होंने सांसद को भट्टूकलां की श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला में सहयोग व कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया। जिस पर सांसद ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया।