फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल टाऊन में बंदरों का आतंक, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मॉडल टाउन में बंदरों का आतंक, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर के मॉडल टाउन निवासी पिछले काफी समय से बंदरों के आतंक से परेशान हैं। मॉडल टाउन निवासियों ने कई बार प्रशासन व सीएम विंडो में समस्या की गुहार भी लगाई लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। शनिवार को भी मॉडल टाउन में एक घर में हमला बोल कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। प्रशासन व सीएम विंडो में बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी मॉडल टाउन में दिनों दिन बढ़ रही इस समस्या का कोई हल न निकलने के बाद अब मॉडल टाउन निवासियों ने मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है। मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान सतपाल मंगला, किशनपाल मंगला, विनोद जैन, लीला कृष्ण व भीम गोयल आदि ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बंदरों के हमलों से परेशान हैं। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति बंदरों के हमले से घायल हो रहा है, जिसको लेकर पिछले वर्ष भी दो बार सीएम विंडो में इसकी शिकायत भी लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें