अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
गांव दहमान में एक किसान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसान महेंद्र सिंह अपने खेत में गेहूं कटाई कर रहा था कि अचानक गेहूं में आग की लपटें देखकर बौखला गया। आसपास के किसानों को मौके पर बुलाया और अपने स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने में जुट गया। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, किंतु तब तक किसान की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख हो गया था।