फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समुदाय की धमकी के बाद लगाए नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट समुदाय की धमकी के बाद लगाए नाके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। 15 फरवरी को जींद में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रदेश स्तरीय रैली में जाट समुदाय द्वारा समाज के लोगों को रैली में न पहुंचने की चेतावनी व विभिन्न मार्गों पर नाके लगाकर मोटरसाइकिल रोकने की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई पड़ रहा है। किसी भी तरह की साजिश को अंजाम न दिया जा सके, इसके चलते पुलिस विभाग द्वारा हिसार रोड के नरवाना-जींद बाईपास पर नाके लगाकर वाहनों की सतर्कता से जांच करने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। इस दौरान पुलिस विभाग के कर्मियों द्वारा नरवाना व जींद की और जाने वाले वाहनों की जांच करने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा संदिग्ध लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। हालांकि पुलिस विभाग के अधिकारी इस नाके को सुरक्षा दृष्टि के लिए बता रहे हैं। इस बारे में शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नाके लगाकर यह जांच की जा रही है। यह नाका अभी एक दिन के लिए ही लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें