फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मजदूरी से मुक्त कर बच्चों को स्कूल भेज रही %उड़ान’ टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल मजदूरी से मुक्त कर बच्चों को स्कूल भेज रही 'उड़ान' टीम
विज्ञापन


फतेहाबाद। गांव दौलतपुर की चाइल्ड चैपियन अंजू वर्मा ने अनूठी पहल को कायम रखते हुए अपने गावों के सभी बच्चों को स्कूल भेजा है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अंजू ने बातचीत में बताया कि गांव दौलतपुर ही नहीं पूरा हरियाणा बाल मजदूरी से मुक्त होना चाहिए। अंजू ने बताया कि उनकी टीम 'उड़ान' अब तक 60 बच्चों को स्कूल भेज चुकी है। अंजू ने बताया कि हर रविवार को टीम द्वारा गावों में दौरा किया जाता है और बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को स्कूल भेजा जाता है। अंजू ने बताया कि बच्चों के माता-पिता अपनी गरीबी के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते। इससे उनका भविष्य अधर में लटक जाता है और बच्चा ऊंचाइयों तक नहीं जा पाता। अंजू ने बताया कि उनकी टीम में जीत सिंह, पवन वर्मा, गगनदीप, रमेश, विकास, दीक्षा, कमलेश, प्रतीक्षा, मोनिका, प्रजीत व अन्य शामिल हैं। अंजू ने बताया कि उनका यही मकसद है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े।
07- बाल मजदूरी से मुक्त करवाते टीम उड़ान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें