रतिया। शहर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने रविवार देर शाम को कार्यभार संभालते ही बुढलाड़ा रोड पर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सामने एक चौबारे में जुआ खेल रहे 10 लोगों को काबू किया है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई तो 10 लोगों को जुआ खेलते काबू किया है।इनके कब्जे से करीब 3.68 लाख की जुआ राशि बरामद में की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कानूनी कार्रवाई जारी है। संवाद