फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए व शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाब बस्ती से एक महिला को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान ढाब बस्ती निवासी संतोष के रूप में हुई है। पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर टोहाना व सीआईए टोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान सीआईए टीम ने जग्गा सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम को ढाब बस्ती की तरफ से एक औरत अपने हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए हुए आती दिखी। महिला पुलिस पार्टी को देखकर एक तरफ मुड़कर एक मकान में घुसने की कोशिश करने लगी तो पुलिस ने शक के आधार पर महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से उसे काबू कर लिया। महिला पुलिस द्वारा जब थैले की तलाशी ली तो उस महिला आरोपी उक्त के कब्जा से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें