फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण किसानों का सोना बहा

Wed, 25 Sep 2013 12:24 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मंगलवार को अचानक हुई मुसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बड़ी मात्रा में मंडी में पड़ा धान पानी में बह गया।
विज्ञापन


किसान जगत राम खरींडवा, श्रवण बखाना, राजपाल मलिकपुर, धर्मपाल मदनपुर, गुरदयाल ढंगाली, अवतार सिंह बिचपड़ी, हरनेक सिंह ने कहा कि वह अपनी धान की फसल को मंडी में लेकर आए थे लेकिन बारिश के कारण उनका अनाज गीला हो गया।
विज्ञापन

अब सुखाने के बाद उन्हें अपनी फसल खराब होना का डर सता रहा है। वहीं खेतों में खड़ी फसल गिरने से भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अनाज मंडी के आढ़ती सतपाल खरींडवा, पवन गौतम, धनपत्त राय अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को हुई बरसात के कारण धान की कटाई भी देरी से होगी।
विज्ञापन


इस कारण किसान समय पर आलू की फसल नहीं लगा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें