हरियाणा के गांव बीराबदी में खेत में काम करते समय करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
गांव बीराबदी निवासी 35 वर्षीय मिलखराज सिंह ने गांव के ही सुखविंद्र सिंह की जमीन ठेके पर ली हुई है।
इस जमीन पर वह स्वयं काश्त करता है। बुधवार सुबह वह अपने घर में खेत में पानी लगने के लिए आया। खेत में बने ट्यूब्वैल रूम में जब वह टयूब्वैल चलाने के लिए बाया तो अचानक उसमें करेंट आने से वह अचेत होकर नीचे गिर गया।
बाद में किसी काम से खेत पड़ोसी वहां पहुंचे तो देखा कि मिलखराज सिंह जमीन पर अचेत हालत में पड़ा था।
इस पर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। पड़ोसियों व परिजनों ने मिलखराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।