फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सक्षम खिलाड़ियाें के ओलंपिक में भाग लेंगे विक्रम

Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आस्ट्रेलिया में होने वाले विशेष सक्षम खिलाड़ियाें के ओलंपिक में शहर के टेबल टेनिस खिलाड़ी विक्रम तेवतिया भी भाग लेंगे। ओलंपिक एक से नौ दिसंबर तक आयोजित किया जाना है। उनका चयन 11 से 14 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित हुई विशेष समक्ष खिलाड़ियाें की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर किया गया है। सेक्टर-15ए में रहने वाले विक्रम तेवतिया के पिता एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। विक्रम ने बताया कि ओलंपिक में उनका सामना कई चैंपियनों से होगा। इसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं। विक्रम के भाई संदीप ने बताया कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने तैयारी में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें