फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी में जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी ए-ब्लॉक में अब जनता को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। निगम आयुक्त के आदेश पर अधिकारियों ने अब इस बावत काम शुरू करने की बात कही है। शनिवार को जेई एवं एसडीओ स्तर के कुछ अधिकारियों ने कॉलोनी का दौरा किया। कॉलोनी के दो दर्जन से अधिक मकान जलभराव की समस्या से बुरी तहर प्रभावित हैं। मकान नंबर-418 से 440 तक के सामने एक फुट से अधिक पानी जमा रहता है। पिछले दिनों आई तेज बारिश ने हालत और खराब कर दी। कॉलोनीवासियों का घर से बाहर जाना मुश्किल हो गया है। आए दिन बच्चे पानी में गिर जाते हैं। स्थानीय निवासी डॉ. रिजवान सिद्दीकी, चमन लाल, बबलू चौहान और सीताराम ने निगम आयुक्त डॉ. अभय सिंह यादव से शिकायत की थी। इसके बाद ही निचले अधिकारियों ने इस कॉलोनी से जलभराव की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें