फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना एसजीएम नगर क्षेत्र की नेहरू कालोनी में आर्थिक तंगी से परेशान शादीशुदा एक युवक ने अपने ही मकान में बने चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। भगवान सिंह नेहरू कालोनी की छतरी वाली गली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 25 वर्षीय बेटा अनिल शहर में ही एक शीशे की दुकान पर हेल्पर के तौर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी अपनी पांच माह की बेटी के साथ अपने मायके गई हुई है। बुधवार को अनिल अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने के लिए गया था। शाम आठ बजे वह घर लौट आया और खाना खाने के बाद चौबारे में सोने के लिए चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब उसके परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो पाया कि वह चौबारे के अंदर वह फांसी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

उधर, डबुआ-पाली रोड पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से नेहरू कालोनी निवासी 15 वर्षीय प्रसन्नजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें