फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर में आए करंट से कर्मचारी की मौत

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएच-पांच स्थित एक रेस्टोरेंट में लगे गीजर में शुक्रवार को अचानक बिजली का करंट दौड़ने लगा। इसके संपर्क में आकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मूलरूप से नेपाल का रहने वाला राजू(20) दो महीने पहले ही यहां एनआईटी इलाके में रहने वाले अपने भाई के पास आया था और एनएच-पांच में मित्तल कांपलेक्स के पास स्थित महक रेस्टोरेंट में वेटर के अलावा रसोई में भी काम करता था। शुक्रवार दोपहर को उसे रेस्टोरेंट की रसोई में बर्तन धोने के काम में लगाया गया था। राजू बर्तन धोने के लिए गीजर चलाकर पानी गर्म करने लगा। उसी दौरान कोई खराबी आ जाने के कारण गीजर में बिजली का तेज करंट दौड़ने लगा। राजू ने पानी भरने के लिए जैसे टूटी खोली वह बिजली के तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत बीके अस्पताला ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें