फरीदाबाद। भाजपा रैली में दूर दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं ने टाउन पार्क को विश्राम स्थल के रूप में इस्तेमाल किया। रैली में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों व राज्यों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। बाहर से आने वाले ऐसे वाहनों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर-12 स्थित मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के बगल में जगह दी गई थी। जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से वाहनाें को खड़ा कराया जा रहा था। यहीं से लोग जुलूस की शक्ल में रैली स्थल की ओर रवाना हो रहे थे।