फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Mon, 16 Sep 2013 09:33 PM IST
खरखौदा (सोनीपत)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पड़ोसी युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


दसवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।

इस दौरान उसके सामने वाले मकान में रहने वाला युवक उसके घर में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो युवक भाग गया।

छात्रा ने परिजनों के आने के बाद उन्हें मामले से अवगत कराया, जिसके बाद परिजन उसे खरखौदा थाना लेकर गए और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें