फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने भूना रोड पर हटवाया अतिक्रमण

Fri, 25 Oct 2013 09:33 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को हरियाणा के जिला फतेहाबाद की भूना रोड पर अवैध निर्माणाें गिराया। स्थानीय लोगाें ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल ने शांत कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला नगर योजनाकार स्वाति आनन्द, ड्यूटी मजिस्ट्रेट रघुबीर सिंह और भारी पुलिस बल तैनात था।

नगर योजनाकार विभाग को सूचना मिली थी कि भूना रोड पर अवैध तौर पर एक सर्विस स्टेशन बनाया गया है, जबकि दो-तीन दुकानदाराें ने दीवार खींचकर उसमें मिट्टी की भर्ती करनी शुरू कर दी है।

बीते दिनाें मूंगफली विक्रेता आजाद मित्तल, रतन बलवंत, राजेंद्र कुमार, विजय डेंटिंग-पेंटिंग और मनजीत कौर को नोटिस देकर कहा गया था कि वे चहारदिवारी में मिट्टी की भर्ती रोक दें, मगर इन लोगों ने कोई भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीटीपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रघुबीर सिंह को बनाया और भारी पुलिस बल के साथ विभाग की टीम भूना बाईपास पर पहुंची।

यहां पर टीम ने जेसीबी की मदद से सर्विस स्टेशन को गिरा दिया तथा ऑटो मार्केट के सामने बनी चार प्लाटों की चहारदिवारी को भी गिरा दिया।

भूना रोड पर जब सुखविंद्र सिंह के सर्विस स्टेशन को गिराना शुरू किया तो उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा। डीटीपी ने एक सप्ताह का समय दे दिया।

इस मौके पर डीटीपी ऑफिस के जेई सुरेश कुमार, जसपाल पटवारी, एफआई पुष्पा रानी भी मौजूद थी।

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदार बंसीलाल सुथार, रामनिवास, रमन, सतनाम, कृष्ण कंबोज, आनंद ने बताया कि प्रशासन ने उनके निर्माण को बिना नोटिस दिए गिरा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें