फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला चालक को बंधक बना टायर उतार ले गए

Mon, 25 Nov 2013 10:22 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-रोहतक रोड पर गंगायचा जाट गांव के पास वाहन में सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ट्राला चालक को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाश मांढैया गांव के करीब ट्राले के रिम सहित 16 टायर, सौ लीटर डीजल, मोबाइल व 6 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। जांच अधिकारी बहादुर सिंह के अनुसार अलवर जिले के बसिया बरही गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार सुबह चार बजे वह पानीपत से डस्ट भरकर खुशखेड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


गंगायचा जाट गांव के पास टाटा 407 में सवार बदमाशों ने ट्राला रुकवा लिया और चार बदमाश ट्राले में चढ़ गए। पिस्तौल के बल पर बदमाश उसको बंधक बनाकर ट्राला लेकर चल दिए। दिल्ली रोड पर मांढैया गांव के पास बदमाशों ने ट्राले को सुनसान जगह पर रोककर खड़ा कर दिया। बदमाश ट्राले के रिम सहित 16 टायर, जैक, जैक रॉड, मोबाइल और 6 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें