फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की बदसलूकी पर भड़के अभिभावक

Sat, 07 Sep 2013 11:08 PM IST
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद स्थित डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल के अभिभावकों से दुर्व्यवहार करने से खफा लोगों ने शनिवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोग स्कूल में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देखकर प्रिंसिपल ने अभिभावकों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

 मेन बाजार निवासी मीठूराम का पोता निखिल डीएवी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार को निखिल को उसकी कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी ने पीट दिया।

निखिल ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। मीठूराम शनिवार सुबह शिकायत लेकर प्रिंसिपल संजय चुघ के पास पहुंचे तो किसी बात पर उनकी प्रिंसिपल से बहस हो गई।

  तैश में आए प्रिंसिपल ने मीठूराम को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। वहीं मलकीत कौर ने बताया कि उनका बेटा गगनदीप इसी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है।

 दो दिन पूर्व गगनदीप को अध्यापक ने डांट दिया था। जब वह प्रिंसिपल से मिलने पहुंची तो प्रिंसिपल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर कर दिया।

इससे गुस्साए अभिभावक अमृतपाल गोयल, पार्षद रमेश गर्ग पप्पू, संजय मोदी, राज कुमार मितल, जेके अग्रवाल, मदन लाल जिंदल, सतपाल मंगला, राधे श्याम गोलू, चरणजीत सिंह ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत उपायुक्त और स्कूल प्रबंधन कमेटी से करेंगे।

अभिभावकों ने प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की। मामला बढ़ता देखकर प्रिंसिपल ने अभिभावकों को अपने कार्यालय में बुलाया और माफी मांगी।

स्कूल प्रिंसिपल संजय चुघ ने बताया कि उन्होंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया है। अभिभावकों को कुछ गलत-फहमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि आपसी बातचीत के बाद गलत-फहमी दूर कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें