फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से अध्यापक की मौत

Thu, 21 Nov 2013 09:46 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रेवाड़ी-रोहतक रोड पर रोहड़ाई मोड़ के पास तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आने से तिपहिया स्कूटर सवार विकलांग अध्यापक बुरी जरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती क राया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आसियाकी गौरावास निवासी 47 वर्षीय रोहताश बुधवार रात रेवाड़ी में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।
रोहड़ाई मोड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा ने उसके तिपहिया स्कूटर को टक्कर मार दी।

इससे रोहताश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने रोहताश को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहताश गुरावड़ा गांव के राजकीय स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें