राई थाने के एसएचओ सुल्तान सिंह के डीएसपी प्रमोट होने की खुशी में शहर की
कई संस्थाओं ने रविवार को थाना परिसर के पास सम्मान समारोह का आयोजन
किया।
कुछ देर तक तो सब ठीक चला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही डीजे पार्टी शुरू हो गई। इस दौरान लड़कियों द्वारा अश्लील नृत्य भी किया गया।
पार्टी
थानेदार की थी, इस वजह से उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं था। वहीं, इस
बारे में डीएसपी सुल्तान सिंह ने कहा कि उनकी मौजूदगी में ऐसा कुछ नहीं
हुआ। उनके जाने के बाद ऐसा कुछ हुआ होगा तो कुछ कह नहीं सकते। इस बारे में
जांच करवाई जाएगी।