फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Hisar: खरड़ अलीपुर में गोलियां मारकर शराब ठेकेदार की हत्या, 5-6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Fri, 01 Dec 2023 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

5-6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, दो घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पानू गैंग पर शक जताया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे पांच से छह बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर शराब ठेकेदार की हत्या कर दी। इस दौरान ठेकेदार के दो दोस्त गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने इस घटनाक्रम के लिए पानू गैंग पर शक जताया है। परिजनों के बयान पर पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खरड़ अलीपुर निवासी 34 वर्षीय विकास शराब ठेकेदारी का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त 20 वर्षीय सोनू व 21 वर्षीय अजय के साथ कार में सवार होकर खेत में गया था। तीनों देर शाम करीब 8 बजे घर की ओर लौट रहे थे। जब सोनू अपनी कार लेकर घर के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार पांच से छह युवक आए।

इन लोगों ने सोनू की कार के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान विकास की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसके दोस्त भागने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं। सोनू के पेट और अजय के हाथ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीनों को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोनू व अजय का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि विकास के सिर में पांच से छह गोलियां लगी हैं। विकास पर आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं। शराब ठेकेदारी को लेकर उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। पुलिस गैंगवार के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विकास नामक युवक की मौत हो चुकी है। दो घायल हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। विभिन्न एंगल से मामले की जांच की जा रही है। एक टीम को बयान लेने के लिए अस्पताल भेजा गया है। बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। - सुरेश कुमार, एसएचओ, हिसार सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें