फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पत्नी को नहीं भेजा तो दामाद ने पेट्रोल छिड़क ससुरालियों के घर में लगाई आग

Wed, 26 Apr 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)

सार

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आरोप है कि आरोपी पत्नी से मारपीट करता था। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी मायके आ गई।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के गांव भूसली में पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुरालियों के घर में आग लगा दी। ससुरालियों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बाद में पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


भूसली निवासी सुमन की बेटी की शादी सात साल पहले संतोडा के रहने वाले बीरभान सिंह के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद उनकी बेटी को परेशान करने लगा। बेटी को दो बेटे और एक बेटी भी हुई। पिता बनने के बाद भी दामाद नहीं सुधरा।

आरोप है कि कई बार दामाद ने बेटी के साथ मारपीट भी की। फिर बेटी को घर से निकाल दिया। पंचायत में भी आरोपी पति को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माना। नशा कर पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करता था। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी मायके आ गई।
विज्ञापन


डेढ़ माह से मायके में थी पत्नी
पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में ही बच्चों के साथ रह रही थी। बुधवार को बेटी को लेने के लिए दामाद आया तो मायके वालों ने भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद पति भड़क गया। वह पेट्रोल लेकर आया और घर में छिड़कर आग लगा दी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातरफरी मच गई। आरोपी युवक मौके से भाग निकला। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया मगर लपटें तेज थीं। जब लोग आग पर काबू नहीं पा सके तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत दी है।

चालीस हजार रुपये की नकदी जली
परिवार को कनक खरीदनी थी। जिसके लिए परिवार ने पैसे जोड़कर घर में रखे थे। करीब चालीस हजार रुपये की कनक खरीदने वाले थे मगर घर के अंदर रखी करीब चालीस हजार रुपये की रकम भी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें