फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सरसों की आड़ में खेत में उगाई अफीम, 472 पौधे हुए बरामद, किसान गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव बीघड़ में एक किसान के खेत में अफीम के 472 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सरसों के खेत में उगाए गए अफीम के पौधे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले से ही नशे की चपेट में आए हरियाणा के फतेहाबाद में अब अफीम की खेती करने का मामला भी सामने आया है। फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव बीघड़ में एक किसान के खेत में अफीम के 472 पौधे बरामद किए हैं। किसान ने यह अफीम के पौधे सरसों की फसल की आड़ में उगा रखे थे। पुलिस ने किसान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद से छह किलोमीटर दूर गांव बीघड़ निवासी किसान रमेश ने अपने खेत में सरसों की फसल की आड़ में अफीम (खसखस) की खेती की हुई थी। किसी ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी तो पुलिस हरकत में आई।

पुलिस रमेश के खेत में पहुंच गई और मुआयना किया तो सरसों की फसल के बीच खसखस यानि अफीम के अनेक पौधे दिखाई, जिन पर फूल और फल लगे हुए थे। पुलिस के अनुसार, इन पौधों की संख्या 472 है। पुलिस ने खेत मालिक रमेश को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि खसखस यानि अफीम की खेती प्रतिबंधित है। इस पौधे का प्रयोग हालांकि दवा व खाद्य पदार्थों में भी होता है, लेकिन लोग इसका मिसयूज करके चूरापोस्त व अफीम सहित कई नशे बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें