फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI Scam: 50 ठिकानों पर CBI छापे, चंडीगढ़ में डीजीएम व एग्रो इंडस्ट्री का मालिक गिरफ्तार, 80 लाख बरामद

Wed, 11 Jan 2023 01:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि पंजाब के लुधियाना, रोपड़, सरहिंद, चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार से छापेमारी चल रही है। हालांकि एक राइस मिलर की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बरामद किए गए रुपये। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब-हरियाणा समेत 50 ठिकानों पर दबिश देकर चंडीगढ़ से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा और खरड़ की एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक रविंद्र सिंह खेड़ा को गिरफ्तार किया है। राजीव मिश्रा पर खेड़ा से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पांच दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने ऑपरेशन कनक के तहत एफसीआई अधिकारियों, चावल मिल मालिकों व बिचौलियों के सिंडिकेट में संदिग्धों की पहचान करने के लिए छह महीना लंबा अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। इसके बाद एफसीआई के कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह समेत कुल 74 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई। इनमें 34 सेवारत अधिकारी, तीन सेवानिवृत्त और 17 निजी लोग व 20 कंपनियां शामिल हैं। सीबीआई ने अब तक 80 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। इनमें से 10 लाख रुपये एक महिला अधिकारी ने वॉशिंग मशीन में छिपाकर रखे थे। व्यापारी एफसीआई के गोदाम में घटिया अनाज जमा करवाते थे

सीबीआई के मुताबिक निजी चावल मिल मालिक और अनाज व्यापारी घटिया खाद्यान्नों की खरीद को समायोजित करने और कई आरोपों के खिलाफ जांच को रफा-दफा करने के आरोप में एफसीआई अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे। सीबीआई के मुताबिक एफसीआई अधिकारी चावल मिल मालिकों के साथ मिलकर घटिया अनाज एफसीआई के गोदामों में जमा करवाते थे और यही आनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों में बांटा जाता था। बदले में राइस मिलर्स तकनीकी सहायकों, डीजीएम, एजीएम, और यहां तक कि एफसीआई के कार्यकारी निदेशक समेत अन्य अधिकारियों को भ्रष्टाचार के हिस्से के रूप में भारी मात्रा में रिश्वत दी जाती थी।
विज्ञापन


पंजाब में अफसरों की मिलीभगत से चला रहे थे कई बेनामी गोदाम
सीबीआई के मुताबिक, पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से बेनामी गोदाम चलाए जा रहे थे। ये सभी सीबीआई के रडार पर हैं। सूत्रों ने बताया कि यह पूरी धांधलेबाजी एफसीआई के अधिकारियों की मदद से चल रही थी। इन जगहों पर दबिश सीबीआई ने चंडीगढ़, दिल्ली, पटियाला, रोपड़, सुनाम, लुधियाना, सरहिंद, मोहाली, अंबाला सहित 50 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। सीबीआई ने बताया कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इन अधिकारियों के यहां मारे छापे
सीबीआई ने नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह, फतेहगढ़ साहिब बस्सी पठाना के निशांत बेरिया, सुनाम सिथत एफएसडी एजी 1 के मनप्रीत सिह, सरहिंद में तकनीकी सहायक नवनीत कौर, दप्पर के टीए नवप्रीत कौर और लैब मेनेजर सतीश वर्मा के घर पर दबिश दी। सीबीआई ने इनके घरों से 80 लाख नकदी समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें