फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET: अभ्यर्थी इस दिन कर सकते हैं अपने आवेदन में  शुद्धि, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

Sat, 07 Jun 2025 04:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

हरियाणा विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा के पंजीकृत अभ्यर्थी अब ऑफलाइन आवेदन में शुद्धि करवा सकते हैं। इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
एचटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा के पंजीकृत अभ्यर्थी अब ऑफलाइन आवेदन में शुद्धि करवा सकते हैं। इसी तरह नौ से 12 जून तक एचटेट का लेवल अतिरिक्त लेवल अपने पंजीकरण में ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा-2024 के पंजीकरण उपरांत अभ्यर्थियों को विवरणों में ऑनलाइन शुद्धि के लिए नि:शुल्क अवसर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हित के दृष्टिगत शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा-2024 हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को विवरणों में शुद्धि के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


यहां होंगे आवेदन जमा

 ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, लेवल, जाति, श्रेणी, विषय, परीक्षा स्थान व आधार नंबर में संशोधन, शुद्धि करवाई जानी है। वह 9, 10 व 12 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर 28 में उपस्थित होकर शुद्धि शुल्क सहित ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते हैं।

26 व 27 जुलाई को होगा एग्जाम 

इसके अलावा एचटेट परीक्षा-2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी यदि एचटेट का केवल अतिरिक्त लेवल अपने पंजीकरण में जोड़ना, बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी 9 से 12 जून तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से फीस के अंतर को जमा करवाते हुए ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को शुद्धि से संबंधित यह अंतिम अवसर प्रदान किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट)-2024, लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 जुलाई (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है।  26 जुलाई को लेवल-3 एवं 27 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें