फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर युवती को भगाया, मामला दर्ज

Wed, 06 Nov 2013 10:07 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवती को भगा ले गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को युवती की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने बताया कि फिरोजपुर जिले के गांव कमालके निवासी गुरप्रीत का उसके गांव में आना-जाना है। उसने बताया कि गुरप्रीत उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है।

महिला ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री एक नवंबर को अचानक गायब हो गई।

इस पर परिजनों ने उसकी आसपास पडोस व रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

महिला ने बताया कि उसके परिजनों ने जब स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि गुरप्रीत भी अपने घर से लापता है।

उसने आरोप लगाया कि गुरप्रीत उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर ले गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें