फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बाइक की टक्कर, दो की मौत

Thu, 07 Nov 2013 09:02 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू रोड पर वीरवार को एक पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दो किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने अज्ञात पिकअप डाला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लोहारू रोड पर पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र और सतबीर सिंह निवासी फतेहगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों गांव फतेहगढ़ से चरखी दादरी के लिए चले थे। वे अपने किसी परिचित को दूध देने के लिए शहर में जा रहे थे।

जब वे नगर से कुछ दूरी पहले लोहारू रोड पहुंचे तो पिकअप डाला ने बाइक को चपेट मार दी।

घटना में सुरेंद्र व सतबीर को गहरी चोटें आईं।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें