फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सीएम फ्लाइंग की टीम ने वैसर गांव में नकली पनीर फैक्टरी पर मारी रेड, खाद्य पदार्थ किया नष्ट

Fri, 05 Jan 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि यह फैक्टरी करीब डेढ़ महीना से चल रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसके इनपुट मिले थे और शुक्रवार को फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ मिलकर फैक्ट्री पर दबिश दी। प्रथम दृष्टा में शिकायत सत्य पाई गई, इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सीएम उड़नदस्ता की टीम ने मतलोडा खंड के गांव वैसे में नकली पनीर की फैक्टरी पकड़ी है। यहां सेपरेटा दूध से पनीर तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा खीस( कच्चा दूध) से भी पनीर बना रहे थे। जिसकी क्वालिटी खाने लायक नहीं थी। टीम ने उक्त खाद्य पदार्थ को नष्ट कर दिया है और फूड सेफ्टी विभाग ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन




डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में सीएम उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को सुबह वैसर गांव में अवैध फैक्टरी पकड़ी। यहां सेपरेटा दूध से पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने इसके साथ खींस से भी पनीर बनाते हुए वहां पड़ा। उसकी क्वालिटी खाने लायक नहीं थी।
विज्ञापन


डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि यह फैक्टरी करीब डेढ़ महीना से चल रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसके इनपुट मिले थे और शुक्रवार को फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ मिलकर फैक्ट्री पर दबिश दी। प्रथम दृष्टा में शिकायत सत्य पाई गई, इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में करता था पनीर की सप्लाई 
फैक्टरी मलिक पानीपत के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा जींद, सफीदों व करनाल के ग्रामीण क्षेत्र में पनीर की सप्लाई करता था। इस मामले में थाना मतलोडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें