फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ईवीएम के शून्य व बैलेट पेपर के 763 मत रद्द

Thu, 10 Oct 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में जिले से ईवीएम का एक भी वोट रद्द नहीं हुआ जबकि बैलेट पेपर के 763 मत रद्द हुए हैं। इसमें दादरी हलके से 603 तो बाढड़ा हलके के 160 कर्मचारी मतदाताओं के वोट रद्द हुए हैं। अगर प्रतिशत की बात की जाए तो जिले में कुल बैलेट पेपर में से 17.24 फीसदी मत अमान्य घोषित किए गए।
विज्ञापन

जिले में 69.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। दादरी हलके में सर्वाधिक मत रद्द किए हैं। हलके में ईवीएम से 1,40,513 डाले गए हैं जबकि 2394 लोगों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। इसमें ईवीएम के सभी वोट मान्य रहे जबकि बैलेट पेपर के 25.18 फीसदी मतदाताओं के वोट अमान्य घोषित किए गए। 2394 में से हलके के 603 वोट खामी के कारण नकार दिए गए।
वहीं, अगर बात करें बाढड़ा हलके की तो इसमें मात्र 7.87 फीसदी वोट रद्द किए गए हैं। हलके में ईवीएम से 1,42,206 वोट डाले गए जबकि 2031 लोगों ने बैलेट पेपर से वोट डालने में रुचि दिखाई। इसमें भी ईवीएम मतदान रद्द प्रतिशत शून्य रहा जबकि बैलेट पेपर के 160 वोट रद्द किए गए हैं। साल 2019 के चुनाव में जिले से 2306 वोट रद्द किए थे। इसमें बाढड़ा हलके से 1264 जबकि दादरी हलके के 1042 मतदाताओं के वोट रद्द किए गए थे।
विज्ञापन

उप-विजेता को मिले ज्यादा बैलेट पेपर वोट : दोनों हलकों में पोस्टल बैलेट मतों की स्थिति देखी जाए तो इनमें विजेता के बजाय उप विजेता को अधिक मत मिले हैं। दादरी हलके से उप विजेता मनीषा सांगवान को 986 मत मिले हैं जबकि विजेता सुनील सांगवान को 633 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा दादरी हलके में किसी भी प्रत्याशी को 45 से अधिक बैलेट पेपर के मत नहीं मिले। दूसरी ओर बाढड़ा हलके से उप विजेता सोमबीर सिंह को 921 जबकि विजेता उमेद पातुवास को 710 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें