फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने बहन के घर लगाया फंदा

Sun, 06 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 29 नागरिक अस्पताल में शव लेने का इंतजार करते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन


- मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले का निवासी था मृतक, नौसवां गांव में रहता था बहन के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव नौसवां में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अपनी बहन के घर फंदा लगा लिया। मृतक हितेश महेंद्रगढ़ जिले के गांव धौला का रहने वाला था। हितेश के परिजनों के बयान पर चिड़िया चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राहुल ने बताया कि हितेश कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। पिता रमेश उसे घर रखने की कोशिश करते थे, लेकिन, वह अपनी बहन के पास गांव नौसवां पहुंच जाता था। उसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। इसके कारण वह परेशान रहने लगा था। रविवार सुबह उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कमरे फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चिड़िया चौकी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, देर शाम तक पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें