राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल युवा।
बाढड़ा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्टैंड विद नेचर संस्था और नेहरु युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टैंड विद नेचर संस्था के जिला अध्यक्ष और जेबीएस लाइब्रेरी के संस्थापक प्रवीन श्योराण ने युवाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। हमें पर्यावरण की रक्षा करते हुए समाज में बदलाव लाने के लिए संगठित होकर काम करना होगा। युवाओं को अपनी शक्ति और क्षमता का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में रत्नकौर जगरामबास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में जानकारी दी।