फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवाओं को नशे-साइबर अपराधों पर किया जागरूक

Tue, 06 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने सोमवार को युवाओं व विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए। चरखी दादरी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल व नशा मुक्ति टीम ने कई स्थानों पर कार्यक्रम किए। इनमें आईटीआई कादमा व बलाली, एमपी एक निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंदकलां तथा गवर्मेंट हाई स्कूल कमोद शामिल थे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, साइबर अपराधों व महिला-बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, बचने के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक व सोशल मीडिया अपराधों से बचने की सलाह दी। उप-निरीक्षक नरेन्द्र, सहायक उप-निरीक्षक राहुल फौगाट व दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें