फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Wed, 22 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
फोटो 1 : सड़क हादसे में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी के सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित एमसीएच यूनिट के सामने मंगलवार रात को एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दादरी शहर निवासी 33 वर्षीय मोनू मंगलवार रात करीब नौ बजे घर से बाइक पर सवार होकर भगवान परशुराम चौक के समीप दवा लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह एमसीएच यूनिट के सामने पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। दादरी सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें