फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से जोहड़ में गिरा युवक, मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक रितिक। 
विज्ञापन
बौंदकलां। पैर धो रहा रानीला निवासी एक युवक संतुलन बिगड़ने से जोहड़ में गिर गया। हादसे में रितिक (18) की मौत हो गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। अचीना ताल चौकी पुलिस ने वीरवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में मृतक के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रितिक (18) पेशे से श्रमिक था। बुधवार दोपहर बाद वो अपने भाई भरत (20) के साथ काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में वो पांव धोने के लिए रुक गया। जब रितिक जोहड़ में पांव साफ करने लगा तो उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो जोहड़ में जा गिरा। तैरना न आने की वजह से वो अपने बड़े भाई के सामने ही डूब गया।
मौके पर मौजूद भरत ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जोहड़ में रितिक की खोज शुरू की और उसका शव तलहटी से बरामद हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में मृतक रितिक के पिता रामबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।
-राहुल, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें