फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉलेजों से युवाओं का मोहभंग, इस साल आधी सीटें भी नहीं भर पाईं

Thu, 08 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी का राजकीय पीजी कॉलेज।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सरकारी और एडिड कॉलेजों में इस बार उच्च शिक्षा को लेकर युवाओं की बेरुखी साफ दिखाई दी। यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के आठ कॉलेजों में आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। 6 अक्टूबर को दाखिले का अंतिम दिन था। इसके बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार 8 कॉलेजों में कुल 3900 सीटों के मुकाबले महज 1725 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। ऐसे में 2175 सीटें खाली रह गईं। कुल सीटों में केवल 44.23 प्रतिशत पर ही दाखिला हो पाया, जबकि 55.77 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन



3900 में से 1725 सीटों पर ही दाखिला
जिले के आठ सरकारी व एडिड कॉलेजों में यूजी और पीजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 3900 सीटें निर्धारित थीं। ये मुख्य रूप से बीए, बीकॉम, बीएससी कोर्सिज की सीटें हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक इनमें से 1725 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। यानी 2175 सीटों पर कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा। आंकड़ों के अनुसार कॉलेजों की कुल प्रवेश क्षमता का आधे से भी कम हिस्सा भर पाया है।


बॉक्स: आधी से ज्यादा सीटें खाली
कॉलेजों में 55.77 प्रतिशत सीटें खाली रह जाना उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए चिंता का विषय है। हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेते हैं, लेकिन पिछले तीन चार वर्षों में दाखिलों के प्रति विद्यार्थियों का रूझान काफी कम होता जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो विद्यार्थी अब परंपरागत पढ़ाई के बजाए जॉब से जुड़े कोर्सिज, कोचिंग, लाइब्रेरी की ओर ज्यादा जा रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज का नाम, सीटें व दाखिले
जनता कॉलेज सीटें दाखिले
बीए 560 250
बीकॉम 80 43
बीएससी नॉन मेडिकल 160 56
बीएससी मेडिकल 80 36
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80 09

2: एपीजे महाविद्यालय दादरी:
बीए 400 131
बीकॉम 80 11
बीएससी नॉन मेडिकल 80 13


महिला महाविद्यालय झोझू कलां
बीए 480 253
बीकॉम 80 17
नॉन मेडिकल 160 59
मेडिकल 60 39

राजकीय महाविद्यालय चरखी दादरी:
बीए 240 164
बीकॉम 80 27

राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा:
बीए 300 183
बीएससी 100 26
बीकॉम 80 14

राजकीय महाविद्यालय मांढी हरिया:
बीए 160 118
बीकॉम 80 09

राजकीय कॉलेज कादमा:
बीए 160 73
बीकॉम 80 09

राजकीय कॉलेज बौंद कलां:
बीए 240 174
बीकॉम 80 11

वर्सन:
प्रदेश भर में ही अब विद्यार्थी कॉलेजों के प्रति कम आकर्षित हो रहे हैं। जिले में 8 कॉलेज होने के कारण पहले से दाखिले बंट गए हैं, जिसके कारण भी आंकड़ा कम दिखाई देता है। आजकल युवा जल्द जॉब मिलने वाले कोर्सेज की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं। जगजीत मोर, उच्चतर शिक्षा विभाग अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें