फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संतुलन बिगड़ने पर कुएं में गिरने से युवक की मौत

Fri, 25 Aug 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक योगेश।
विज्ञापन
बाढड़ा। नौरंगाबास राजपूतान निवासी एक युवक की बुधवार रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार दोपहर सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौरंगाबास राजपूतान निवासी योगेश (30) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे खेत के कुएं में लगी मोटर की जांच कर रहा था। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो कुएं में जा गिरा। मामले का पता चलते ही परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देर रात ही पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक योगेश विवाहित था और उसे दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें