घायल के मामा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांधी नगर निवासी एक युवक को बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल युवक के मामा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मिर्च निवासी राजेश सांगवान ने बताया कि वह शहर की गांधीनगर कॉलोनी में रहता है। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट चलाता है। अभी वह दादरी आया हुआ है। अपने भांजे कालियावास निवासी सतेंद्र के साथ गांधीनगर में मौजूद था। उसी दौरान बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे युवकों ने उसके भांजे पर लोहे के पंच से हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट करते हुए उक्त युवकों ने कहा कि तुझे सतपाल का एजेंट बनने का मजा चखाते हैं। इसके बाद आरोपी सतेंद्र को घायल कर वहां से फरार हो गए।