फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तू गोली मारने आया है...कहकर सवार युवक को रॉड और डंडों से पीटा

Sat, 10 Aug 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले के मुंडसा निवासी किसान दवा लेने आया था दादरी, चाय की दुकान की तलाश करते समय हुआ हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। तू गोली मारने आया है... कहकर कार सवार एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने रॉड व डंडों से मारपीट की। घायल ने बचाव का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी। घायल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने 12 आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल अमित ने बताया कि वह दसवीं पास है। खेती करता है। आठ अगस्त को वह अपनी कार लेकर धान की फसल के लिए दवा लेने दादरी आ रहा था। उसी दौरान उसे गांव के तीन व्यक्ति नरेंद्र, नवीन और माहिल मिल गए। उन्होंने उससे दादरी जाने के बारे में पूछा और वे भी उसके साथ गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन

बाद में दोपहर एक बजे वे दादरी पहुंचे। नरेंद्र के कहने पर उसने उन्हें विशाल मेगा मार्ट के पास उतार दिया और गाड़ी को वहां एक खाली भूखंड में खड़ी करके वह चाय की दुकान की तलाश करने लगा। तभी वह गली में थोड़ा आगे पहुंचा तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। गला पकड़कर कहा कि तू हमें गोली मारने आया है। उसने गलतफहमी दूर करने की कोशिश की, लेकिन उसी वक्त एक कार सवार युवक रॉड व डंडे लेकर आ गए और आते ही उस पर हमला कर दिए। वह किसी तरह छुड़ाकर वहां से भागा, लेकिन उन्होंने फिर पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसका बचाव किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। बाद में उसने सिविल अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। अमित ने पुलिस से बेवजह मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें