फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंदिर जाते समय युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 15 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी फोगाट में गोगा पीर मंदिर जाते समय एक युवक पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गिरीश कुमार ने बताया कि 10 जुलाई की रात वह कुरुक्षेत्र से घर आने के बाद मंदिर जा रहा था। आरोप है कि पंकज ने पीछे से लाठी से हमला किया व आरोपियों ने भी मारपीट की। जान बचाने के लिए वह एक मकान में छिप गया। आरोप है कि बाद में आरोपी उसके घर पहुंच गए और गेट पर हथियारों से वार किए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल को पहले चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। थाना प्रभारी सतबीर ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक पर चाकू से हमला
चरखी दादरी। जिले के गांव बौंद कलां में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना बौंद कलां पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बौंद कलां निवासी सोनू ने बताया कि 2 जुलाई की रात वह खेत से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में राजू मिला जिसने पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उसकी गर्दन और हाथ पर वार कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
घायल का पहले सीएचसी बौंद कलां में उपचार हुआ। बाद में एमएलआर बनने के बाद उसे सामान्य अस्पताल चरखी दादरी रेफर किया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें