भागवी गांव में अचीना रोड से गुप्त सूचना के आधार पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव भागवी से अचीना रोड पर गुर्जर डोभा मंदिर के पास अवैध हथियार लिए खड़े एक युवक को पुलिस ने दबोचा है। उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के झाल निवासी प्रवीन उर्फ गोली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए लोहरवाड़ा में मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक काली पैंट व लाल स्वेटर पहने हुए गांव भागवी से अचीना रोड पर गुर्जर डोभा मंदिर के पास हथियार लिए खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। इसके बाद टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। बाद में पुलिस ने आरोपी काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रवीन उर्फ गोली बताया। इसके बाद आरोपी से एक देसी पिस्तोल बरामद हुआ। इसके बाद पैंट की जेब से एक कारतूस मिला। युवक के पास लाइसेंस न मिलने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया और आरोपी को थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।