फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार रखने के आरोप में अमन उर्फ बाबा व संजीत उर्फ संजू, निवासी कलियाणा को एक देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को हेड कांस्टेबल विकास, ईएचसी अनिल, सिपाही दिनेश और ईएएसआई कुलदीप गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मंदोली पुल के नीचे एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां खड़े अमन उर्फ बाबा को शक के आधार पर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने यह हथियार संजीत उर्फ संजू से लिया था। इस पर पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी संजीत को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें