फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी। स्रोत : विभाग

- अवैध हथियार लेकर कहीं जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने सूचना के आधार पर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांजरवास से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिला देवसर निवासी सिकंदर के रूप में हुई है। बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर उसे भिवानी जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को हेड कांस्टेबल राजेश कुमार टीम के साथ सांजरवास गांव में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है। अभी वह सांजरवास में गैस एजेंसी के सामने खड़ा है। फिलहाल, वह वाहन की तलाश कर रहा है। कहीं जाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी तो सफेद टी शर्ट व काली लोअर पहने खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। बाद में टीम ने उसे काबू कर लिया और पूछताछ की। उसने अपना नाम भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी सिकंदर बताया। टीम ने तलाशी ली तो लोअर से एक देसी तमंचा बरामद हुआ। इसमें एक कारतूस पाया गया। लाइसेंस मांगने पर आरोपी दिखाने में असमर्थ रहा।
इसके बाद टीम ने अवैध हथियार जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया गया, जहां से भिवानी जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें