फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मंदौली निवासी सलीम खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने यह जानकारी दी। स्पेशल स्टाफ की टीम एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में लोहारू चौक पर मौजूद थी।
उन्हें सूचना मिली कि सलीम खान अवैध हथियार लेकर हुड्डा सेक्टर-8/9 कलियाणा रोड के पास खड़ा है। पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक तेज कदमों से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलीम खान बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उससे एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार किया। थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें