फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विदेशी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और उसकी मैगजीन में लोड तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को सीआईए स्टाफ की टीम जिसमें हेड कांस्टेबल प्रदीप, सिपाही सुखबीर, सिपाही मनजीत और चालक ईएएसआई कुलदीप शामिल थे। टीम गश्त के दौरान बस अड्डा अटेला पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंकित उर्फ शेरा निवासी गांव खोरड़ा, जिला झज्जर, बाढड़ा रोड स्थित अटेला क्रशर जोन की ओर जाने वाले मोड़ पर अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक विदेशी पिस्टल बरामद हुई जिसकी मैगजीन में तीन कारतूस लोड थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विदेशी पिस्टल व कारतूस को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें