फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम ने स्थानीय लोहारू रोड से एक युवक को 2.70 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नौसवा का रहने वाला विशाल आनंद है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करता है और वर्तमान में वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए एक ब्यूटी पार्लर के पास किसी खरीदार के इंतजार में खड़ा है।
जिस पर पुलिस टीम सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां से एक युवक को काबू किया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विशाल आनंद बताया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर युवक के पास से 2.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें